हमीरपुर, फरवरी 27 -- हमीरपुर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित डॉ.कलाम सभागार में जनपद के प्रभारी एवं राज्यमंत्री जलशक्ति विभाग रामकेश निषाद की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर बैठक हुई। प्रभारी मंत्री ने बैठक में कई विभागों की जमकर खिंचाई करते हुए सुधार की हिदायत दी। समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने जनपद में अन्ना पशुओं की समस्या, उर्वरक की उपलब्धता, विकास कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति, विद्युत आपूर्ति, सड़कों की गड्ढामुक्ति, राजकीय नलकूपों का संचालन, स्वास्थ्य व्यवस्था, कानून व्यवस्था, गोशालाओं में गोवंशों के संरक्षण, कृषि विभाग एवं समाज कल्याण की योजनाओं के क्रियान्वयन आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई। उन्होंने बिजली विभाग के जेई से लेकर अन्य कर्मियों द्वारा अधिक बिल का भय दिखाकर अवैध उगाही करने की शिकायतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.