विकास कार्यों की समीक्षा को पहुंचे उपनिदेशक
गंगापार, जून 19 -- विकास खंड करछना की ग्राम पंचायत बसही, अरई और कैथी में शुक्रवार को उपनिदेशक पंचायत ने विकास कार्यों एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ मंडलीय परियोजना प्रबंधक ऋतुराज शर्मा, एडीओ पंचायत दिनेश चंद्र पांडेय तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संबंधित सचिवों के साथ विभागीय कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा कर अपेक्षित लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। समीक्षा के बाद बसही और अरई ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति पर उपनिदेशक ने संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि बसही हिमांशु सिंह, कैथी के सुनील कुमार प्रजापति तथा अरई के अशोक पटेल भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.