चंदौली, जून 16 -- चंदौली। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने पिछली बैठक के एजेंडे में शामिल जनसमस्याओं और अधूरे पड़े विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मांगी तो कई विभागों के अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति और विद्युत विभाग से जुड़े मामलों पर अधिकारियों ने टालमटोल भरा रवैया अपनाने हुए गोलमोल जवाब दिया। इसपर सांसद ने नाराजगी व्यक्त की। सांसद ने जिले के विकास कार्यों में तेजी लाने और जनसमस्याओं का समाधान करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाह...