लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 8 -- मंगलवार को क्षेत्र के गांव पचपेड़वा में ग्राम प्रधान के कार्यों की जांच करने टीम आई हुई थी। गांव के विकास कार्यों की जांच के दौरान अचानक प्रधान पक्ष और गांव के दूसरे गुट के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और बांके तक चलने लगे। गांव के समलिया प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके रिश्तेदार सतीश अवस्थी को प्रधान पक्ष के लोगों ने घर में खींचकर लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया है। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह विवाद शांत कराने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ती चली गई। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत पर डॉक्टर नजर रखे हुए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। दूसरे पक्ष ने प्रधान पक्ष के खिलाफ प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.