रुडकी, मई 15 -- रुड़की, संवाददाता। रुड़की ब्लॉक के भंगेड़ी के कुछ लोगों ने बीडीओ को शिकायती पत्र देकर गांव में विकास कार्यों धांधली किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने बीडीओ से विकास कार्यों की जांच की मांग की। बीडीओ को दिए शिकायती पत्र में दीपक, बिशंबर, मेघराज, सतीश आदि ने आरोप लगाया गांव में सड़कें बदहाल हैं तो नालियां गंदगी से अटी पड़ी है। बहुत सी गलियों में पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था नहीं है। बरसात में स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। वहीं गांव में अन्य कई विकास कार्य हुए हैं, लेकिन उनमें सही सामग्री नहीं लगाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...