नोएडा, फरवरी 20 -- नोएडा। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने जिले की तीनों विधानसभा में दो करोड़ 92 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसमें नोएडा में एक करोड़ चार लाख रुपये से दस कार्य, दादरी में एक करोड़ से दस कार्य और जेवर विधानसभा में 88 लाख की लागत से 11 कार्य होंगे। कनावनी गांव में आयोजित कार्यक्रम में सांसद डॉ. महेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने कार्यों का लोकार्पण किया। सांसद ने कहा कि विकास कार्य निरंतर होने वाली प्रक्रिया है, जो चलती रहेगी। कनावनी क्षेत्र में जो समस्याएं लोगों ने बताईं, उसका भी निस्तारण गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और जिलाधिकारी से वार्ता कर कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.