गाजीपुर, मार्च 10 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सुभासपा के विधायक बेदी राम, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल और जिलाधिकारी अविनाश कुमार से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और जिले में कराए जाने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर जल्द से जल्द देने को कहा। कलक्ट्रेट परिसर में स्थित एनआईसी भवन में विधायक, एमएलसी, जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी भी शामिल हुए। दोपहर बाद ढाई बजे से शुरू हुई ऑनलाइन बैठक करीब 45 मिनट तक चली। इस बैठक में भाजपा, उसके सहयोगी दल के विधायक, एमएलसी के साथ डीएम और सीडीओ के अलावा किसी को शामिल होने की अनुमति नहीं थी। बैठक में मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों को लोक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.