विकास कार्यों और विधानसभा चुनाव पर किया मंथन
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 11 -- शमसाबाद। सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने चेयरमैन प्रतिनिधि नदीम फारूखी के साथ बैठक कर जिले के विकास और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में सैनिक प्रकोष्ठ के कृष्ण कुमार यादव, अजीत यादव , भुवनेश कुमार, रूप सिंह तथा ज्ञान सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान कहा गया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को गांव-गांव और वार्ड स्तर तक मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि सपा नेता नदीम फारूखी ने कार्यकर्ताओं को संघर्ष पुस्तिका वितरित की और संगठन की नीतियों तथा जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए कहा।एक नजर :विकास और विधानसभा चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.