बस्ती, जनवरी 9 -- बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने ग्राम पंचायत सचिव और पूर्व प्रधान के खिलाफ सरकारी धन का गबन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इन पर आरोप है कि आठ कामों पर 94 हजार रुपये का गबन किया। इसकी शिकायत ग्राम पंचायत निवासी एक व्यक्ति डीएम, सीडीओ, आयुक्त से लेकर लोकायुक्त तक से की थी। इस मामले में धन वसूली के लिए पहले ही आदेश हो चुका है। अब एडीओ पंचायत की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हो गई। थानाध्यक्ष मुण्डेरवा को दी तहरीर में एडीओ पंचायत साऊंघाट ने बताया कि ग्राम पंचायत बिल्लौर के विकास कार्यों में गड़बड़ी की जांच हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर आयुक्त, डीडीओ व आयुक्त ग्राम्य विकास ने कार्रवाई का निर्देश दिया था। यह शिकायत लोकायुक्त में ग्राम पंचायत निवासी विद्याराम चौधरी ने किया था। जांच रिपोर्ट में ग्राम विकास अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.