बिल्ल्होर, अगस्त 22 -- बिल्हौर,संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद की शनिवार को आयोजित हुई बिल्हौर में बैठक के दौरान विकास कटियार को नवीन योजना में जिला विशेष संपर्क प्रमुख मनोनीत किया गया है। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अतुल अवस्थी ने बताया कि मासिक बैठक में प्रमुख रूप से नरेंद्र, ऋषभ, अनिकेत भदौरिया, अनुराग व रजनी कटियार मौजूद रहीं। जहां पर बिरहाना गांव निवासी विकास कटियार को विहिप से नवीन योजना जिला विशेष संपर्क प्रमुख मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर हरिओम भदौरिया व शशिकांत आदि ने हर्ष जताया।फोटो परिचय- 4 विकास कटियार।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...