संभल, मई 26 -- उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि संभल की पहचान पूरे देश-दुनिया में सनातन संस्कृति के केंद्र के रूप में रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में तुष्टिकरण की राजनीति के कारण संभल को पीछे धकेलने का प्रयास किया गया, लेकिन अब संभल विकास और गरीब कल्याण योजनाओं में प्रदेश का अग्रणी जनपद बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, पीएम स्वनिधि और कौशल विकास जैसी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। पाठक सोमवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर संभल पहुंचे थे। जहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता...