विकास और कानून व्यवस्था को लेकर डीएम एसपी से मंत्री ने की चर्चा
चंदौली, मई 25 -- चंदौली, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में डीएम चन्द्रमोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल सहित अन्य अधिकारियों के साथ विकास और कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की। मंत्री ने बिजली व्यवस्था में सुधार के साथ विकास कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया। हर हाल में पीड़ितों की मदद और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने को बताया। मंत्री ने बलुआ पुल पर प्रकाश की व्यवस्था करने, बिजली आपूर्ति नियमानुसार करने, ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने सहित कई निर्देश दिए। हीट वेव से बचने के इंतजाम पर जानकारी ली। इस मौके पर डीपीआरओ नीरज सिन्हा, एक्सईएन आशीष सिंह, सीएमओ डा. वाईके राय, एडीओ सकलडीहा सियाराम यादव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.