जहानाबाद, फरवरी 25 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सभी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं, लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों तथा चल रहे विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सात निश्चय एवं अन्य राज्य योजनाओं की प्रगति, राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों का निष्पादन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आंगनबाड़ी सेवाओं की स्थिति, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं क...