पटना, मई 7 -- गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में महिला सशक्तीकरण का अद्भुत नाराजा देखने को मिला। मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, वैशाली सहित कई जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं समारोह का हिस्सा बनने के लिए पहुंची। महिलाओं ने कहा कि वे एकजुट होकर विकास और आत्मनिर्भरता के संकल्प को मजबूत करने पहुंची हैं। एनडीए की विकास उन्मुख और महिला कल्याणकारी नीतियों के कारण वे हमेशा समर्थन में रहेंगी, इसलिए दूर-दराज से बस-ट्रेन का सफर कर वे ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने यहां पहुंची हैं। मुजफ्फरपुर से आई नीलम देवी, शारदा देवी और अनीता देवी ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार देश को और मजबूती प्रदान करेगी। यह भी पढ़ें- शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए एनडीए कार्यकर्ता उनका कहना था कि एनडीए सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए क...