वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में हैंडबॉल प्रतियोगिता में विकास इंटर कॉलेज ने सोमवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय लालता प्रसाद बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली है। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में विकास इंटर कॉलेज ने आकांक्षा क्लब को 19-15 गोल से हराया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। विकास इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय खिलाड़ी और उत्तर प्रदेश की पूर्व कप्तान प्रीति यादव ने टीम के लिए आक्रमण की अगुवाई की। शुरुआती मिनटों में आकांक्षा क्लब की रक्षापंक्ति दबाव में दिखी, हालांकि बाद में उन्होंने खेल में वापसी की। आकांक्षा क्लब की ओर से कोमल और काजल ने तेज काउंटर अटैक कर मुकाबले को बराबरी पर बनाए रखा। यह भी पढ़ें- जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स विजेता हॉफ टाइम तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.