बलरामपुर, जून 23 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर सोमवार को विकास आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विशेष वाहन को हरी झंडी दिखाकर ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किया गया। खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार आर्य ने वाहन को रवाना किया। उन्होंन कहा कि अभियान का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को उनके गांव में ही विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना है, ताकि उन्हें आवेदन और ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए भटकना न पड़े। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि सीएससी ऑपरेटर व कंप्यूटरीकृत व्यवस्था से लैस यह वाहन गांव-गांव जाकर विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, किसान बीमा योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराएगा। यह भी पढ़ें- अब घर-घर पहुंचेंगी स...