विकासनगर, जून 27 -- राकेश खत्री पछुवादून में विकासनगर से सेलाकुई तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्री शैड नहीं होने से लोगों को सड़क पर खड़े होकर वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। इस मार्ग से हर दिन छात्र-छात्राएं, नौकरीपेशा लोग, मजदूर, व्यापारी और ग्रामीण आवागमन करते हैं। गर्मी के दिनों में तेज धूप और उमस के बीच लंबे समय तक सड़क किनारे खड़े रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। कई बार वाहन देर से पहुंचते हैं, जिससे यात्रियों को आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। इस दौरान उनके पास न तो धूप से बचने के लिए छांव की व्यवस्था होती है और न ही बैठने की कोई सुविधा।बारिश के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। अचानक तेज बारिश शुरू होने पर यात्री इधर-उधर दुकानों या पेड़ों के नीचे शरण लेने को मजबूर हो जाते हैं। कई बार भीगने के कारण बच्चों, ब...