देहरादून, मई 18 -- विकासनगर। विकासनगर व्यापार मंडल चुनाव में प्रत्याशियों का शक्ति प्रदर्शन जारी है। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और समर्थकों के भारी हुजूम के साथ प्रत्याशी नामांकन पत्र जमा करने पहुंच रहे हैं। बाजार क्षेत्र में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ अपने प्रत्याशियों का स्वागत किया, जबकि कई जगह जुलूस और नारेबाजी भी देखने को मिली। नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। चुनाव को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है और विभिन्न पदों के लिए कई दावेदार मैदान में उतर चुके हैं। आने वाले दिनों में प्रचार अभियान और तेज होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...