विकासनगर में 6.20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
देहरादून, मई 21 -- विकासनगर। सेलाकुई पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 6.20 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष सेलाकुई लोकपाल परमार ने बताया कि नशा तस्करों और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने बहादरपुर रोड क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने रोहित रावत को रोककर तलाशी ली, जिसके कब्जे से 6.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रोहित रावत पुत्र किशन सिंह रावत, निवासी मकान नंबर 107, बहादरपुर रोड, सेलाकुई के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.