विकासनगर में 26 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
देहरादून, जुलाई 23 -- विकासनगर। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 86.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
गिरफ्तारी का विवरण इसी क्रम में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 22 जुलाई 2026 को गैस गोदाम, विकासनगर क्षेत्र से जाकिर पुत्र वकील (24 वर्ष), निवासी बड़ा कुआं, मिर्जापुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कैराना निवासी एक व्यक्ति से स्मैक खरीदकर विकासनगर और डाकपत्थर क्षेत्र में आने-जाने वाले पहाड़ी युवकों, ड्राइवरों और कॉलेज छात्रों को बेचता था।
कानून ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.