विकासनगर में 204 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
देहरादून, सितम्बर 5 -- विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को 204 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार रात को पुल नंबर-1, विकासनगर के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने रोहित थापा (39) को पकड़ा। उसके कब्जे से 204 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के पास से तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त की गई。
पुलिस की जांच पुलिस के मुताबिक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.