विकासनगर में 145.89 लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ
विकासनगर, अप्रैल 30 -- विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में जनहित से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों का गुरुवार को विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। इस दौरान विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने लगभग 145.89 लाख की योजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। इस दौरान विधायक ने लांघा रोड स्थित श्मशान घाट के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ कराया गया। परियोजना के पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों को अंतिम संस्कार के लिए बेहतर एवं सम्मानजनक व्यवस्थाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इसके पश्चात ग्राम पंचायत बैरागीवाला में भी श्मशान घाट निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके लिए लंबे समय से स्थानीय लोग मांग कर रहे थे।वहीं, ग्राम पंचायत बादामवाला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्ष निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.