देहरादून, अप्रैल 2 -- विकासनगर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को हनुमत धाम सेवा समिति की ओर से भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ भगवान हनुमान के जयकारे लगाए। यात्रा में सजी-धजी पालकी आकर्षण का केंद्र रही, जिसे श्रद्धालुओं ने कंधों पर उठाकर नगर के विभिन्न मार्गों से निकाला। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और प्रसाद वितरण भी किया गया। महिलाओं और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.