विकासनगर में सर्पमित्र आदिल मिर्ज़ा सम्मानित
देहरादून, जून 24 -- विकासनगर। इनर व्हील क्लब दून विकास की ओर से क्षेत्र के जाने-माने सर्पमित्र आदिल मिर्ज़ा को उनके सराहनीय और साहसिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह आदिल मिर्ज़ा लंबे समय से क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के विषैले सर्पों को बेहद सावधानीपूर्वक पकड़ने और सुरक्षित स्थानों पर छोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उनके इस प्रयास से न तो किसी जीव को नुकसान पहुंचता है और न ही लोगों की सुरक्षा से कोई समझौता होता है। क्षेत्र में आदिल मिर्ज़ा के कार्यों की व्यापक सराहना की जा रही है। पहले अक्सर घरों या आसपास सर्प दिखाई देने पर लोग भयवश उन्हें मार देते थे, जिससे वन्यजीव संरक्षण को नुकसान पहुंचता था। कई बार सर्पदंश की घटनाओं में लोगों की जान भी चली जाती थी। लेकिन अब स्थिति बदल रही है। लोगों को सर्प दिखाई देने पर घबराने की जरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.