देहरादून, मार्च 19 -- विकासनगर। सनातनी नववर्ष विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में श्री हनुमद् धाम तीर्थ क्षेत्र में गुरुवार को ध्वज यात्रा निकाली गई। यात्रा हनुमद् धाम से शुरू होकर गीताभवन मार्ग, जैन स्कूल मार्ग व टंकी रोड होते हुए पुनः धाम पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा, सूर्य मंत्र, हनुमान मंत्र, दुर्गा मंत्र व गायत्री मंत्र का जाप किया। बाद में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। महंत विष्णु महावर ने क्षेत्रवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए धर्म और संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर आचार्य जीवनचंद भट्ट, आचार्य विनय प्रसाद, दिनेश अग्रवाल, मदन लाल शर्मा, प्रवीण कुमार, मनीष भटनागर, नवनीत गुप्ता, रामचंद्र, रुद्र बहादुर थापा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.