विकासनगर में शौकिया तमंचा रखने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून, सितम्बर 22 -- विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मुखबिर की सूचना पर कैनाल रोड स्थित त्यागी फार्म हाउस के पास चेकिंग के दौरान राज वर्मा (20) निवासी दुर्गा माता मंदिर, पुरानी कालसी को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने तमंचा शौकिया तौर पर अपने पास रखा था। पुलिस अब तमंचे के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम में कांस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.