विकासनगर में शराब की दुकान खुलने पर प्रदर्शन
लखनऊ, मई 6 -- फोटो भी लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।विकास नगर स्थित लेखराज पन्ना मार्केट में नई वाइन शॉप (रिटेल आउटलेट) खुलने के विरोध में स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान विकास नगर आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील पांडेय ने बताया कि जिस स्थान पर शराब की दुकान खोली जा रही है, उसके बिल्कुल समीप एक मंदिर स्थित है। उन्होंने बताया कि यह आउटलेट पूरी तरह से नियमों का उल्लंघन करके खोला जा रहा है। बाजार में महिला व्यापारियों और महिला ग्राहकों की भारी आवाजाही रहती है, जिससे सुरक्षा और माहौल बिगड़ने का डर है।मामले की गंभीरता को देखते हुए आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अपर जिलाधिकारी (ट्रांस गोमती) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी लिखित शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल गुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.