देहरादून, मई 17 -- विकासनगर। शक्ति नहर में दो मासूम बच्चों के साथ शनिवार शाम को छलांग लगाने वाली महिला का शव एसडीआरएफ ने रविवार को बरामद कर लिया। महिला के दोनों बच्चों को घटना के समय स्थानीय लोगों ने सकुशल बचा लिया था, जबकि महिला तेज बहाव में बह गई थी। शनिवार शाम को पुल नंबर एक के पास एक महिला अपने दो बच्चों के साथ शक्ति नहर में कूद गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय युवकों ने साहस दिखाते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन महिला लापता हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और नहर किनारे संभावित स्थानों पर सर्च अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ ने स्थानीय पुलिस व अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर देर रात तक तलाश अभियान चलाया। रविवार को भी एसडीआरएफ ...