देहरादून, मई 1 -- विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, न्यायालयों से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गठित पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार किया, जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेहरबान उर्फ माठु (29 वर्ष), निवासी कुंजा ग्रांट, कोतवाली विकासनगर के रूप में हुई है। आरोपी थाना विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर रहा है, वह आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले में वांछित था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...