विकासनगर, दिसम्बर 28 -- बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ रविवार देर शाम को नगर में रुद्र सेना ने आक्रोश रैली निकाली। रुद्र सेना ने भारत सरकार से हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की। रैली में शामिल युवाओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास के साथ अफवाहों के आधार पर हुई अत्यंत निर्मम व अमानवीय हिंसा ने संपूर्ण मानवता को झकझोर दिया है। पीट-पीटकर हत्या करना और शव को पेड़ से लटकाकर जलाने जैसी घटना मानवाधिकार, सभ्यता और न्याय व्यवस्था पर गहरा प्रहार है। इसके बाद एक अन्य हिंदू युवक अमृत मंडल भी हिंसा का शिकार हो गया। इन घटनाओं ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा एवं अधिकारों को लेकर गंभीर चिंता और भय का वातावरण निर्मित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...