विकासनगर, मार्च 3 -- भोजावाला में कुछ बदमाशों ने एक युवक का घर से अपहरण कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने अपहृत युवक की मां से फोन पर एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। अपहृत युवक के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं, अपहरण करने वाले पांच बदमाशों को भी धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नशे के आदी लोगों को टारगेट करते हैं। उन्हें नशे के मामले में जेल भेजने की धमकी देकर फिरौती वसूलते हैं। मंगलवार को कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि भोजावाला निवासी पुष्पा देवी पत्नी स्व. सुरेश पुंडीर ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे एक कार में कुछ युवक उनके घर पहुंचे। वे जबरन घर में घुस गए। उन्होंने उनके बेटे शक्ति पुंडीर के साथ मारपीट की। उसे जबरन अपनी कार ...