विकासनगर में मोबाइल और फोन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
देहरादून, मई 19 -- विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल छिनैती की तीन अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो चोरी की स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी पूर्व में पोक्सो एक्ट के मामलों में भी जेल जा चुका है। दस दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया था और स्कूटी चोरी और महिला से मोबाइल छीना था। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि चार मई को प्रियंका जोशी निवासी पहाड़ी गली विकासनगर ने नगर पालिका परिसर से अपनी स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद 18 मई को शिवम गोयल निवासी ढकरानी ने कैनाल रोड से अपनी स्कूटी चोरी होने की सूचना दी। इसी दिन ज्योति शर्मा निवासी कैनाल रोड ने अज्ञात युवक द्वारा मोबाइल फोन छीनकर फरार होने की शिकायत पुलिस को दी थी। तीनों मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.