देहरादून, मई 2 -- विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने गैर-जमानती वारंटों की कानूनी समन के तहत कार्रवाई करते हुए एक महिला वारंटी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शनिवार को वार्ड नंबर 10 ढकरानी निवासी मीर्जादी पत्नी वाजिद को गिरफ्तार किया। उक्त महिला के खिलाफ वाद संख्या 2063/2025, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत गैर-जमानती वारंट जारी था। गिरफ्तार महिला वारंटी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.