देहरादून, जून 3 -- विकासनगर। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी की घटना का मात्र 8 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार, भीमावाला निवासी ताहिर अली ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बाइक स्प्लेंडर घर के आंगन से चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और संदिग्धों की जांच के दौरान पुलिस ने बुधवार सुबह त्यागी फार्म हाउस के पास से आरोपी जुल्फिकार (37) निवासी ढकरानी को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए दोपहिया वाहन चोरी कर उनके पार्ट्स बेचता था। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में ज...