विकासनगर में बड़ी कार्रवाई: 120 पेटी अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
देहरादून, जून 27 -- हरीश कंडारी विकासनगर। ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली विकासनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, कुल्हाल चौकी क्षेत्र में पोंटा साहिब की ओर से आ रहे एक संदिग्ध छोटा हाथी वाहन (HR-47-H-9508) को रोककर जांच की गई। वाहन में सवार तीनों व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब न मिलने पर तलाशी ली गई, जिसमें वाहन से 120 पेटी '9 वन मेक' चंडीगढ़ मार्का व्हिस्की बरामद हुई।पुलिस ने मौके से जय सिंह, अमित कुमार और मंजीत को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शराब तस्करी में इस्तेमाल वाहन को भी सीज कर दिया गया। आरोपियों के कब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.