देहरादून, अप्रैल 7 -- विकासनगर। कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने नगदी और जेवरात पर हाथ साफ किया। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि समित अरोड़ा पुत्र स्व. कस्तूरी लाल निवाासी पंजाबी कॉलोनी ने तहरीर दी है। बताया कि अजीतनगर बाईपास रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के सामने उसके भाई कमल वितराना का घर है। कमल तीन अप्रैल को कंपनी के कार्य से विदेश गए हुए हैं। छह अप्रैल को उनके पड़ोसी ने सूचना दी कि उनके घर में चोरी हो गई है। वह मौके पर पहुंचे और घर की स्थिति देखी। बताया कि चोरों ने पूरा घर खंगाल रखा था। चोरों ने घर से कितनी नगदी और जेवरात चोरी किए यह उसके भाई के वापस आने पर ही पता चलेगा। कोतवाल ने बताया कि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.