देहरादून, सितम्बर 6 -- विकासनगर। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए गोर्खाली सुधार सभा शाखा विकासनगर की ओर से राहत सहयोग जुटाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को ग्राम राजावाला-बाड़वाला निवासी दल बहादुर शाही एवं उनकी धर्मपत्नी पार्वती शाही ने 17,422 रुपये की राहत सहायता राशि एकत्रित कर शाखा में जमा की। शाखा अध्यक्ष जोगिंदर शाह ने बताया कि अब तक विभिन्न माध्यमों से कुल 44,600 रुपये की राहत राशि जमा हो चुकी है। इसमें हरिपुर व्यास नहरी टीम द्वारा 16,078 रुपये, केशव राना द्वारा व्यक्तिगत रूप से 10,000 रुपये, संदीप क्षेत्री द्वारा 1,100 रुपये तथा पार्वती शाही द्वारा एकत्रित 17,422 रुपये शामिल हैं। यह भी पढ़ें- नेपाल आपदा में भी नहीं छोड़ रहे साइबर ठग उन्होंने बताया कि नेपाल में आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए अन्य...