विकासनगर, मई 20 -- अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पछुवादून क्षेत्र में बुधवार को कैमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर मेडिकल स्टोर बंद रहे। विकासनगर में कैमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदर्शन कर सरकार और संबंधित विभागों के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में दवा विक्रेताओं ने भाग लेते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान दवा व्यापारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी विभिन्न समस्याएं और मांगें लंबित हैं, लेकिन अब तक उनका समाधान नहीं किया गया है। इससे वो खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- विकासनगर में दवा विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर पछुवादून में मेडिकल स्टोर बंद, केमिस्ट ...