विकासनगर, अप्रैल 2 -- नगर पालिका परिषद सभागार विकासनगर में गुरुवार को तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिंग विषय पर हितधारकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शहरी निकाय क्षेत्रों में तंबाकू नियंत्रण उपायों, विशेषकर लाइसेंसिंग व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करना था। कार्यक्रम में डीटीसीसी और बालाजी सेवा संस्थान की टीम ने प्रतिभागियों को तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिंग की प्रक्रिया, नियमों और उसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। अध्यक्षता कर रहे ईओ बद्री प्रसाद भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य की दृष्टि से तंबाकू नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नगर क्षेत्र में तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिंग को लागू करने की जरूरत पर बल देते हुए प्रक्रिया को ...