देहरादून, जून 9 -- विकासनगर। क्षेत्र के बाबूगढ़ चुंगी स्थित एक ढाबे का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति रोटी बनाते समय उस पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच नाराजगी और आक्रोश का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खाने-पीने की वस्तुओं के साथ इस प्रकार की हरकत न केवल लोगों की धार्मिक भावनाओं और विश्वास को ठेस पहुंचाती है, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता के मानकों के भी खिलाफ है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग संबंधित व्यक्ति और ढाबा संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- देवताओं के नाम नानवेज ढाबा चलान...