विकासनगर में जंगलों के सूखे तालाबों में भरवाया पानी
देहरादून, मई 22 -- विकासनगर। भीषण गर्मी के बीच जंगलों में वन्य जीवों के सामने पैदा हो रहे जल संकट को देखते हुए सेवा भारती उत्तराखंड विकासनगर द्वारा "नर सेवा नारायण सेवा" के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जंगलों में सूख चुके तालाबों में टैंकरों के माध्यम से पानी भरवाने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि जंगली जानवरों को पानी उपलब्ध हो सके। सेवा भारती के इस प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है। अभियान में समाजसेवी एवं पूर्व प्रधान सेंट्रल होम टाउन सेलाकुई विजयपाल सिंह वर्तवाल ने भी सहभागिता करते हुए कहा कि सेवा भारती केवल मानव सेवा ही नहीं बल्कि वन्य जीवों की सुरक्षा और संरक्षण का भी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस पुनीत कार्य में शामिल होने का अवसर मिला, इसके लिए वह सेवा भारती के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.