विकासनगर में चोरी की फिराक में घूम रहा युवक अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार
देहरादून, जून 12 -- विकासनगर। ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में कोतवाली विकासनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बरोटीवाला क्षेत्र में चोरी की फिराक में घूम रहे एक संदिग्ध युवक को अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 11 जून की रात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त एक युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध खुखरी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए चोरी करता है। चोरी के दौरान लोगों को डराने के लिए वह अपने साथ खुखरी रखता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू पुत्र स्वर्गीय धूम सिंह (28), निवासी मेहूवाला खालसा, विकासनगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में शस्त्र अधिनियम की धारा 4...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.