देहरादून, मई 23 -- विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने ई-रिक्शा में सवार महिला से बैग छीनने की घटना का महज छह घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महिला का बैग, दस्तावेज, नगदी और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की है। दोनों आरोपी पूर्व में भी चोरी और मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं।

घटना का विवरण कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि 22 मई 2026 को लक्ष्मीपुर बरोटीवाला निवासी रोशनी देवी ने कोतवाली विकासनगर में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि वह अपने पति और पुत्री के साथ ई-रिक्शा से विकासनगर आ रही थीं। हनुमान धाम चाय बागान के पास विकासनगर की ओर से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनके हाथ से बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में आधार कार्ड, पैन कार्ड, एसबीआई और कैनरा बैंक की पासबुक, मेडिकल...