विकासनगर में इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि पर यूकेडी ने दी श्रद्धांजलि
देहरादून, अगस्त 18 -- विकासनगर। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के विकासनगर-डाकपत्थर रोड स्थित कैंप कार्यालय में मंगलवार को उत्तराखंड के गांधी एवं राज्य आंदोलन के पुरोधा स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने की। इस दौरान दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय बडोनी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनके संघर्ष, सादगी और विचार आज भी राज्यवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बडोनी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए उत्तराखंड के बुनियादी मुद्दों और हक-हकूकों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.