देहरादून, मई 24 -- विकासनगर। भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता और बच्चों के चरित्र निर्माण के उद्देश्य से आर्य समाज मंदिर में रविवार से संस्कारशाला का शुभारंभ हवन के साथ किया गया। कार्यक्रम में बच्चों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आर्य उप प्रतिनिधि सभा की जिला प्रधान सोनिका वालिया ने कहा कि आर्य समाज द्वारा पिछले कई वर्षों से बच्चों को संस्कारित करने और भारतीय जीवन मूल्यों से जोड़ने के लिए इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता रहा है। संस्कारशाला में कला, शिल्प, योग, खेल, नृत्य, देशभक्ति आधारित नाटक, कविताएं एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने का अवसर प्रदान किया जाता है।

बच्चों का विकास उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों का पुस्तकों से दूर होना चिंता का विषय है। ऐसे में ग्र...