विकासनगर में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
देहरादून, जून 3 -- विकासनगर। विकासनगर कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के दिन से लगातार फरार था और उसके खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि 30 मार्च 2026 को जलालिया जंगल क्षेत्र में एक युवक का शव आम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला था। बाद में मृतक की पहचान हरिद्वार निवासी सादिक के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने थाना गंगनहर, हरिद्वार में अनस पुत्र फय्याज निवासी झबरेड़ा के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला दर्ज कराया था। घटनास्थल विकासनगर क्षेत्र में होने के कारण मामला कोतवाली विकासनगर स्थानांतरित किया गया, जहां मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी अनस के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.