देहरादून, अप्रैल 6 -- विकासनगर। मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को विकासनगर ब्लॉक परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से उन्हें बेहद कम मानदेय पर काम करना पड़ रहा है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने मानदेय में बढ़ोतरी के साथ-साथ अन्य सुविधाएं देने की भी मांग की।कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, इसके बावजूद उन्हें उचित सम्मान और पारिश्रमिक नहीं मिल रहा है। उन्होंने यह भी मांग की कि उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और सेवा सुरक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.