विकासनगर, अप्रैल 25 -- शनिवार को विकासनगर मुख्य बाजार सहित भीमावाला, केशरबाग में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रही। भीषण गर्मी में सात घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मिठाईयों, शीतलपेय वाले व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। गर्मी से बुजुर्ग और बच्चे काफी परेशान रहे। यह भी पढ़ें- बांका: भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था चरमराई, लोग परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...