विकासनगर पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया
देहरादून, जुलाई 25 -- विकासनगर। न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक विकासनगर ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया था। अभियान के तहत पुलिस ने डांडा डाकपत्थर निवासी साजिद अली (47) को धारा 138 एनआई एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया।इसके अलावा ग्राम भूड़ निवासी मुन्ना (62) को आबकारी अधिनियम की धारा 60, कुंजाग्रांट निवासी सद्दाम (35) को चोरी और चोरी का माल रखने के मामले में, ढकरानी वार्ड नंबर 12 निवासी इकराम (52) को मारपीट, घर में घुसकर हमला करने, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.