विकासनगर पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्रों में चलाया जागरूकता अभियान
देहरादून, जून 20 -- हरीश कंडारी विकासनगर। नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र के नशा मुक्ति केंद्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान 12 जून से 26 जून 2026 तक संचालित किया जा रहा है।पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देशों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेशों के क्रम में नशे के उन्मूलन और जनजागरूकता के उद्देश्य से विकासनगर पुलिस लगातार क्षेत्र में सक्रिय है। इसी कड़ी में शनिवार को पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के सभी नशा मुक्ति केंद्रों का दौरा किया।इस दौरान केंद्र संचालकों और उपचाराधीन मरीजों के साथ गोष्ठी आयोजित कर नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने मरीजों को जीवन में दोबारा नशे की ओर न लौटने और समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग देने की शपथ दिलाई।पुलिस ने लोगों से अपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.